रायपुरछत्तीसगढ

सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान आज रामनगर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज और ब्रिज के नीचे प्रस्तावित बाजार के निर्माण कार्यो को देखने पहुँचे :- विकास उपाध्याय

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने सुबह सवेरे जनता से मिलकर किसी भी प्रकार की समस्याओ के निवारण का दिया आश्वासन विधायक विकास उपाध्याय ने विकास कार्यो की समीक्षा की और कार्यो मे तेजी लाने के लिए दिया.

निर्देश एआईसीसी सचिव और रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय आज सोनिया गाँधी जनसंपर्क यात्रा अपने विधानसभा के रामनगर क्षेत्र मे सुबह सवेरे दौरा करने निकले इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की आम जनता से मुलाक़ात कर उनका हालचाल पूछा और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसके निवारण का आश्वासन भी दिया.

विधायक विकास उपाध्याय पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की जनता के हित को ध्यान मे रखते हुये और उनकी मांगों के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को करवा रहे है।उन्ही सब विकास कार्यों की समीक्षा के लिए विधायक विकास उपाध्याय रामनगर क्षेत्र पहुँचे रामनगर क्षेत्र मे नवीन कबीर चौक निर्माण और निर्माणाधीन ओवरब्रिज और ब्रिज के नीचे प्रस्तावित बाजार के निर्माण कार्यो का निरिक्षण किया.

इस दौरान उनके साथ वहाँ निगम के अधिकारी भी मौजूद थे जिनको विधायक विकास उपाध्याय ने निर्देशित किया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्यो को पूरा किया जाये।

विधायक विकास उपाध्याय अपने पश्चिम विधानसभा के क्षेत्र वासियों के हितों और उनकी सुख-सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करवा रहे हैं ताकि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!