रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने:- सीएम भूपेश बघेल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में चल रहे अनूठे खेल आयोजन ” छत्तीसगढ़िया ओलंपिक” को लेकर जनता के बीच जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल की सोच के मुताबिक छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु

राज्य शासन की तरफ से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन 6 चरणों में किया जा रहा है।

राज्य के 170 नगरीय निकाय क्षेत्र के अंतर्गत संचालित राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर अब तक विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाओं में एक लाख 4 हजार 802 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। प्रतिभागियों में 48 हजार 950 महिला और 55 हजार 852 पुरूष शामिल हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में नगरीय निकायों में राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक प्रतियोगता का सफलतापूर्वक आयोजन पूर्ण किया गया है।

जिसमें 18 वर्ष तक, 18 वर्ष से 40 वर्ष तक और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्गों के 14 खेलों के लिए महिलाओं तथा पुरुषों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी तय की है।

प्रथम चरण में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दलीय खेल तहत गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी(कंचा) में 2725 विजेता टीम और व्यक्तिगत खेलों बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में 2084 विजेता प्रतिभागियों का चयन किया गया है।

यह सभी चयनित प्रतिभागी दूसरे चरण में जोन स्तर पर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जोन स्तर(लेवल-2) में नॉकआऊट पद्धति से जोन के राजीव युवा मितान क्लब क्षेत्रों के विजेता प्रतिभागी और दल के बीच प्रतियोगता आयोजित की जायेगी।

प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालित राजीव युवा मितान क्लब लेवल पर विभिन्न खेलों के अंतर्गत- गिल्ली डंडा, पिट्टुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी(कंचा),बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मी. दौड़ तथा लंबी कूद की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के अंतर्गत द्वितीय चरण में जोन स्तर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक, तृतीय चरण में विकासखंड एवं नगरीय कलस्टर स्तर 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक, चतुर्थ चरण में जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक, पांचवें चरण में संभाग स्तर पर 05 दिसंबर से 14 दिसंबर तक और छठवें चरण में प्रदेश स्तर पर 28 दिसंबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों से जुड़ी प्रतियोगिताओं आयोजन किया जाना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!