रायपुरछत्तीसगढ

अस्पताल से हुए डिस्चार्ज पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह पहुंचे रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- दिल्ली में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह आज रायपुर पहुंचे। माना एयरपोर्ट पर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनके पैर का छोटा सा ऑपरेशन हुआ है।

उन्होंने चेकअप भी कराया, और फिर स्वास्थ बेहतर होने के बाद गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए। पूर्व सीएम डॉ. सिंह आज नियमित विमान से रायपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए पार्टी के कई नेता एयरपोर्ट पहुंचे थे, और उन्होंने पूर्व सीएम को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

डॉ. सिंह अस्पताल में भर्ती होने की वजह से पार्टी के गंगरेल के चिंतन शिविर में शामिल नहीं हो पाए। अलबत्ता, प्रमुख नेताओं ने फोन पर उन्हें जानकारी दी है। रमन सिंह कुछ दिन घर पर आराम करेंगे, और पार्टी कार्यक्रमों से दूर रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!