रायपुरछत्तीसगढ

राज्यपाल अनुसुईया उइके से कैप्टन ढिल्लन ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राज्यपाल अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि कैप्टन ढिल्लन का चयन शिक्षा के क्षेत्र में डब्ल्यू.सी.आर.सी. लीडर एशिया, वर्ष 2022 के लिए बेस्ट इमर्जिंग लीडर के रूप में हुआ है।

इस उपलब्धि के लिए डब्ल्यू.सी.आर.सी. फेस्ट 2022 लंदन में ढिल्लन ब्रिटिश संसद में सभा को संबोधित करेंगे। इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल उइके ने कैप्टन ढिल्लन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।

उन्होंने ढिल्लन से राज्य की कला-संस्कृति को भी लंदन यात्रा के दौरान वहां प्रसारित करने को कहा। इस अवसर पर राज्यपाल उइके से ढिल्लन ने शिक्षा और उसके विकास के संबंध में चर्चा की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!