Uncategorized

डांसर सपना चौधरी पिछले कई दिनों से कानूनी पचड़े में फंसी हुई,आज सरेंडर करने पहुचेगी लखनऊ

मुंबई,न्यूज़ धमाका :- शानदार डांस से लोगों के दिलों पर राज करने वाली हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पिछले कई दिनों से कानूनी पचड़े में फंसी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक सपना चौधरी आज कोर्ट में सरेंडर करने वाली हैं, जिसके लिए वह लखनऊ पहुंच गई है. लखनऊ के आशियाना थाने में सपना चौधरी और अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है. इस मामले में कोर्ट ने सपना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

बता दें कि सपना के खिलाफ लखनऊ में एक डांस प्रोग्राम अचानक रद्द करने और लोगों को टिकट का पैसा ना लौटाने का आरोप है. 2021 में जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट के दौरान सपना ने कोर्ट में पेश होकर जमानत ले ली थी. ये पूरा मामला साल 2018 का है.

13 अक्टूबर 2018 को सपना का एक डांस परफॉर्मेंस होना था. लोगों ने इस इवेंट के लिए पहले से टिकट खरीद ली थी. लेकिन सपना यहां नहीं पहुंची, जिस पर काफी हंगामा हुआ था. लोगों ने टिकट के पैसे मांगे लेकिन उन्हे वो भी नहीं मिले.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!