रायपुरछत्तीसगढ

विधायक विकास उपाध्याय ने गणेशोत्सव झाँकी एवं गणेश विसर्जन में सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रुप से संचालन करने अधिकारियों को निर्देशित किया

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने गणेशोत्सव, झाँकी एवं गणेश विसर्जन में सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रुप से संचालन करने रायपुर जिला के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं निगम के आयुक्त को पत्र प्रेषित किया है जिसमें उन्होंने कहा विगत 02 वर्ष कोरोनाकाल में प्रतिबंधो के कारण गणेशोत्सव सीमित स्तर पर मनाया गया है।

इस वर्ष 31 अगस्त से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है आम भक्तो में अति उत्साह होने के कारण गणेश पंडालो एवं सडको में भक्तो की भीड उमड रही है ज्ञात हो कि रायपुर शहर राजधानी होने के कारण गणेशोत्सव पंडालों एवं गणेश विसर्जन में रायपुर शहर के आसपास क्षेत्रो से भी भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है,

विधायक विकास उपाध्याय ने उक्त संबंध में गणेशोत्सव गणेश विसर्जन एवं झाँकी सकुशल संपन्न कराये जाने, आम नागरिको एवं भक्तो को कोई असुविधा न हो सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालन व गणेश चतुर्थी पर्व सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने संबंधी रायपुर जिला के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एवं निगम के आयुक्त को निर्देशित किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!