रायपुरछत्तीसगढ

अग्रवाल समाज कुलदेवी की अध्य मां लक्ष्मी की जन आशीर्वाद यात्रा 21अगस्त से 9 सितंबर तक

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:-अग्रवाल कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी की जन आशीर्वाद यात्रा का भ्रमण संस्था के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में दिनांक 21 अगस्त से 9 सितंबर 2022 तक किया जा रहा है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद अग्रवाल चेयरमैन हनुमान प्रसाद अग्रवाल एवं राष्ट्रीय मंत्री परमानंद जैन ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में खुशहाली भाईचारा सद्भावना एवं माता महालक्ष्मी का आशीर्वाद पूरे प्रदेश के जन जन को मिले इस संदेश के साथ अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा यह रथ यात्रा का आयोजन किया गया है पूरे देश में माता महालक्ष्मी के 18 रथ विभिन्न प्रदेशों में संचालित हो रहे हैं।

प्रदेश यात्रा का अंतिम पड़ाव रायपुर नगर भ्रमण के बाद 9 सितंबर 2022 को महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी में संध्या 7:00 बजे से रखा गया है जिसमें मुख्य वक्ता पंडित विजय शंकर मेहता उज्जैन का उद्बोधन के साथ आशीर्वचन मिलेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय भूपेश बघेल जी होंगे भूपेश बघेल को निमंत्रण देने अग्रवाल सम्मेलन से हनुमान प्रसाद अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, परमानंद जैन ,सतपाल जैन, विशंभर अग्रवाल  मुरली अग्रवाल, सोम अग्रवाल इत्यादि टीम में शामिल थे निमंत्रण को मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।

माता आद्य महालक्ष्मी की यह यात्रा दिनांक 8 सितंबर तथा 9 सितंबर को शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करेगी जिसमें अलग-अलग समाज के लोगों द्वारा रथ का स्वागत एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा रथ यात्रा एवं समापन समारोह हेतु सभी पदाधिकारियों को जवाबदारी दी गई है जिसमें प्रमुख तौर पर राष्ट्रीय इकाई प्रदेश इकाई युवा इकाई महिला इकाई जिला इकाई लगातार बैठक कर सभी महती जवाबदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!