रायपुरछत्तीसगढ

भाजयुमो कार्यकर्ता आबकारी दफ्तर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में जुर्म की रोकथाम के लिए किया प्रदर्शन

रायपुर न्यूज़ रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में जुर्म की रोकथाम को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता आंदोलन में हैं. भाजयुमो कार्यकर्ता आबकारी दफ्तर का किया घेराव शहर में बढ़ रहे अहातों का विरोध कर रहे हैं आबकारी विभाग के बाहर लगे बैरिकेड्स तोड़कर भाजयुमो कार्यकर्ता निकले हैं. इस दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई. आबकारी दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने कहा कि राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी समेत अन्य अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसका सिर्फ मुख्य कारण नशा है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में शहर के हर इलाके में नशे का सामान आसानी से उपलब्ध हो रहा है भाजयुमो जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका पुरजोर विरोध करती है. अगर 1 सप्ताह के भीतर अवैध आहते नहीं हटाए गए, तो इसका भाजयुमो सड़क पर उतर जाएगी उन्होंने आरोप लगाया कि कि शहर के हृदय स्थल फाफाडीह, एमजी रोड, जीई रोड, भांटागांव समेत कई इलाकों में अवैध रूप से आहते खुल गए हैं. महापौर एजाज ढेबर और मुख्यमंत्री भूपेश के पूरे संरक्षण में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है

ख़बरें और भी है नारायणपुर के BEO ने टीचर्स के ग्रुप में डाला अश्लील वीडियो

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!