छत्तीसगढ

गरियाबंद जिले में धर्मांतरण कर चुके 3 परिवार के सदस्यों की सांसद ने कराई घर वापसी

मोह में आकर धर्मांतरण कर चुके देवभोग के केंदुबन गांव के 3 परिवार के 5 सदस्य आज वापिस अपने धर्म में लौट आये है. धर्म जागरण मंच की अगुवाई और सासंद चुन्नीलाल साहू की मौजूदगी में परिवार के सदस्यों की घर वापसी हुई है. हनुमान चालीसा भेंटकर परिवार के सदस्यों का घर वापसी पर स्वागत किया गया है

नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण कराने में जुटी है कुछ ताकते

गरियाबंद न्यूज़ धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक जय विलास शर्मा ने बताया कि कुछ ताकते सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश यहां तक कि छोटे- छोटे गांवों में भी नौकरी का लालच और भी माध्यम से धर्मांतरण कराने में जुटी है. इस मामले में भी बाहरी ताकतों ने लालच देकर धर्मांतरण का प्रयास किया था लेकिन केवल पीड़ितों की भावनाओ के साथ खिलवाड़ किया गया. उन्होंने कहा कि घर वापसी का कार्यक्रम शुरू हो गया है धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में घर वापसी अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने लोगों को झूठे आश्वासनों से बचने और हिन्दू एकता को टूटने से बचाने की अपील की है सासंद चुन्नीलाल साहू ने घर वापसी के क्षणों को देवभोग क्षेत्र के लिए गौरवशाली बताते हुए कहा कि किसी कारण से जिन लोगो का धर्मांतरण हुआ था आज वे स्वेच्छा से वापिस अपने धर्म मे लौट आये है. उन्होंने आज के कार्यक्रम को घर वापसी की शुरुवात बताया और कहा कि प्रदेशभर में धर्मातरण कर चुके लोगो की आज देवभोग से घर वापसी की शुरुवात हो रही है

सासंद चुन्नीलाल साहू ने कहा 1 हजार परिवारों की होगी घर वापसी

सांसद ने कहा कि गरियाबन्द जिले में ही ऐसे 1 हजार परिवार है जिन्हें वापस लाया जाएगा. उन्होंने इसे क्षेत्र के लोगों को भोले भाले समझने वालों के लिए सबक बताया है. उन्होंने कठोर लहजे में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि विदेशी ताकतों के लालच का घड़ा ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है, बल्कि जल्द फूटने वाला है. देवभोग क्षेत्र से आज इसकी शुरुआत हो चुकी है. जो समाज को तोड़ने का काम कर रहे है सभी मिलकर उसे तोड़ने का काम करेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!