असम

असम हिंसा के विरोध में दरांग बंद, कई इलाकों में तनाव

असम के दरांग जिले में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण हैं. धौलपुर इलाके के बलुआ घाट इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. दूसरी तरफ, गुरुवार को हुई हिंसक झड़प के विरोध में ऑल असम माइनॉरिटीज स्टूडेंट्स यूनियन समेत कई संगठनों ने दरांग जिले में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है इलाके में तनाव बना हुआ है. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी सुरक्षाबल की तैनाती की है. इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी सुकुर अली ने कहा कि मैं वहीं था जब घटना हुई. सुकुर के मुताबिक घटना धोलपुर नंबर एक और धोलपुर नंबर तीन में हुई जहां  कुछ लोगों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दी. फायरिंग की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने हिमंता बिस्व शर्मा की सरकार पर हमला बोल दिया है. घटना को लेकर सियासत भी गर्म हो रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!