असमदेश

प्रधानमंत्री मोदी का असम दौरा आज, सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे शिलान्यास

असम,न्यूज़ धमाका :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जा रहे हैं और इस दौरान कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में शांति, सद्भाव और विकास रैली को संबोधित करेंगे। असम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 500 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाले असम को कई प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि मोदी अपने असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे और नवनिर्मित डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल समेत 6 अन्य कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे में कुल कुल 7 नए कैंसर अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे।

जानिए कैसा है प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम

– प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे दीफू में शांति, सद्भाव और विकास रैली को संबोधित करेंगे।

– दोपहर 1.45 बजे डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

– आखिर में दोपहर 3 बजे खनिकर मैदान में 6 अन्य कैंसर अस्पतालों का शिलान्यास करेंगे। गौरतलब है कि असम कैंसर केयर फाउंडेशन की ओर से असम सरकार और टाटा ट्रस्ट के बीच एक संयुक्त उद्यम के जरिए कुल 17 कैंसर अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है।

कुल 10 कैंसर अस्पताल बनेंगे, 7 हो गए तैयार

असम में पहले चरण में 10 अस्पताल बनाए जा रहे हैं, इनमें से 7 अस्पताल बनकर तैयार हो चुके है और तीन अन्य अस्पताल निर्माणाधीन हैं। दूसरे चरण में 7 नए कैंसर अस्पताल बनाए जाएंगे। असम दौरे के दौरान 2950 से अधिक अमृत सरोवर परियोजनाओं का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री करेंगे। गौरतलब है कि असम सरकार 1150 करोड़ रुपए की लागत से इन झीलों का विकास करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!