बस्तरछत्तीसगढ

सांकेतिक बोर्ड से जा टकराई बाइक,एक युवक की मौत

बस्तर,न्यूज़ धमाका :- जिले में सड़क दुर्घटना में 22 साल के एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित सांकेतिक बोर्ड से जा टकराई। बाइक की रफ्तार अधिक होने की वजह से टर्निंग पॉइंट में बैलेंस बिगड़ा और हादसा हो गया। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, योगेश विश्वकर्मा (22) अपने एक साथी अमन यादव के साथ बाइक के माध्यम से आरापुर से तोकापाल की तरफ जा रहा था।

इसी बीच टर्निंग पॉइंट में बाइक अनियंत्रित हो गई, फिर सड़क किनारे सांकेतिक बोर्ड से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार दोनों युवक काफी दूर तक उछल कर फेंका गए। हादसे में युवक योगेश विश्वकर्मा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!