रायपुरछत्तीसगढ

शिव भक्तों का वाहन आया करेंट की चपेट में, जनरेटर बना काल 10 कावंड़ियों की हुई दर्दनाक मौत

रायपुर,न्यूज धमाका:- भगवान शिव पर सावन 1 अगस्त को जल चढ़ाने निकले शिव भक्तों का वाहन करेंट की चपेट में आ गया ।इस दुर्घटना में 10 कावंड़ियों की मौत की खबर आ रही है जबकि 17 को ईलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
और अफरा तफरी मच गई। वाहन में तकरीबन 30 की संख्या में शिवभक्त सवार थे।10 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी कांवड़ियों को भी काफी चोट आई है। घायलों को जलपाई गुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अबतक की रिपोर्ट के मुताबिक वाहन में डीजे लगा था. इसमें ही जेनरेटर रखा था।

घटना पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में की है। जानकारी के मुताबिक एक पिक अप में सवार होकर सभी कावंड़ियें सावन 1 अगस्त को भगवान शिव और जल चढ़ाने जल पेश जा रहे थे तभी कूच बिहार के पास अचानक कावंड़ियों से भरा वाहन करेंट की चपेट में आ गया।

जेनरेटर के वायर में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में करंट दौड़ गया पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में देर रात एक पिकअप वैन में करंट  दौड़ने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। वैन में रखे जेनरेटर के कारण शार्ट सर्किट की वजह से ये हादसा हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!