देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका दौरे के लिए निकले

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को अमेरिका दौरे के लिए रवाना हुए. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ 24 सितंबर को व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी मौजूद होंगी. दोनों नेताओं के बीच यह दूसरा मौका होगा जब पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति बाइडेन से मुलाकात करेंगे. हालांकि इससे पहले पीएम ने बाइडेन के उपराष्ट्रपति रहते मुलाकात की थी. अपने अमेरिकी दौरे के दौरान द्विपक्षीय बैठक के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी क्वाड मीटिंग में भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी बिजनेस इंटरेक्शन और संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली को भी संबोधित करेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!