जशपुरछत्तीसगढ

जशपुर जिले में भारी बारिश से जर्जर दीवार गिरे, वृद्ध महिला की मौत

जशपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भारी बारिश से जर्जर दीवार के गिर जाने से मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में 35 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है, उसे रायगढ़ जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बिलाईटांगर गांव की है।

शनिवार की सुबह लगभग छह बजे बिलाईटांगर निवासी स्वाति रजक 60, अपने भतीजे संजय रजक 35 और नंदनी रजक पांच के साथ घर मे सोई थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ पूरी दीवार गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वृद्धा महिला सहित तीनों लोगों को मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल मलबा हटाते हुए घायलों को इलाज के लिये पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने वृद्धा स्वाति रजक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल संजय की हालत को देखते हुए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। संजय के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई है। राहत की बात रही कि पांच साल की स्वाति पूरी सुरक्षित है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!