जशपुरछत्तीसगढ

सरकारी जमीन को बेचने वाले 02 आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर,न्यूज़ धमाका :- जशपुर जिले में एक शख्स ने सरकारी जमीन को अपनी बताकर महिला से 5 लाख रुपए की ठगी कर ली। उसने महिला को ये कहकर झांसे में लिया था कि उसके बेटे की तबीयत खराब है। इसलिए उसे पैसे जी जरूरत है। इसके बाद जमीन बेचने की बात कहकर आरोपी ने महिला से पैसे ले लिए। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में पीड़ित महिला ने शिकायत पुलिस से की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पहचान का रामनारायण ठाकुर मार्च महीने में अपने साथ शैलेश भगत और एक शख्स को लेकर मेरे उसके आया था। रामनारायण ठाकुर ने महिला को बताया कि शैलेश के बेटे की तबीयत खराब है।

उसके बेटे का रायपुर में तत्काल ऑपरेशन कराना है। उसके लिए पैसों की जरूरत है। इस पर महिला ने कहा था कि वह तो शैलेश को जानती ही नहीं है तो कैसे पैसे दे सकती है। इस पर शैलेश ने बताया था कि उसकी फुलेता चौक में 40 डिसमिल जमीन है उसे आप मुझसे खरीद लो, बदले में पैसे दे देना। इसके बाद महिला राजी हो गई और इकरारनामा भी बन गया।

बाद में महिला ने शैलेश को अलग-अलग किस्त में कुल 5 लाख 30 हजार दिए थे। बताया गया कि महिला ने इसके बाद शैलेश से कहा था कि रजिस्ट्री करवा लेते हैं, लेकिन शैलेश राजी नहीं हो रहा था।

रोज आज-कल, आज-कल करता था। इस पर महिला को उस पर शक हुआ। फिर उसे आस-पास के लोगों से और गांव के सरपंच से बात की, तब पता चला कि यह जमीन शैलेश की नहीं है। यह जमीन सरकारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!