रायपुरछत्तीसगढ

दोपहिया वाहन में सवार होकर लूट करने वाले 02 आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- ज्योति साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 20 जुलाई को दोपहर में सिलाई सीखने जा रही थी। इसी दौरान गोकुल नगर, रामनगर गुढ़ियारी पास प्रार्थिया मोबाईल फोन से बात कर रही थी तभी एक्टिवा वाहन सवार अज्ञात दो लड़के पीछे से आकर प्रार्थिया के हाथ में रखे मोबाईल फोन को लूट कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात लड़को के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 307/22 धारा 392 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन तथा चौकी प्रभारी रामनगर (थाना गुढ़ियारी) के नेतृत्व में चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया सहित आस-पास के लोगो से विस्तृत पूछताछ करते हुये अज्ञात लड़को की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात लड़को की पतासाजी करते हुये प्रकरण में आरोपी भूपेश कुमार एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। 

पूछताछ में दोनों के द्वारा लूट की उक्त घटना को कारित करना बताया गया। दोनों के कब्जे से लूट की 01 नग मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन को जप्त कर कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार आरोपी :-

01.भूपेश कुमार गजेन्द्र पिता कुंज लाल गजेन्द्र उम्र 19 साल निवासी कलिंग नगर गुढ़ियारी रायपुर।

  1. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!