कोरबाछत्तीसगढ

सर्प मित्रों ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा अजगर का किया रेस्क्यू ऑपरेशन

कोरबा,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सर्वमंगला मंदिर के पास विशालकाय मादा अजगर और उसके बच्चे मिलने से सनसनी फैल गई। नौ फीट अजगर के करीब नौ बच्चे पाए गए. लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सर्प मित्रों सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया. समय के साथ मानसून के सक्रिय होने के साथ ही कोरबा में रोजाना कहीं न कहीं सांप की मौजूदगी पाई जा रही है, बिलों में पानी के घुसने से सांप बाहर निकल रहे हैं और रिहायशी इलाकों में पहुंचकर लोगों के बीच दहशत पैदा कर रहे हैं।

ऐसा ही कुछ सर्वमंगला मंदिर के पास देखने को मिला, जहां एक मादा अजगर और उसके 9 बच्चे मिले. मंदिर के नीचे उद्यान में नाली के पास अजगर के साथ उसके बच्चे मौजूद थे. लोगों ने सांपों को देखकर सर्प मित्रों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्प मित्रों ने एक-एक कर सभी का रेस्क्यू करना शुरू किया. इस दौरान मादा अजगर काफी आक्रोशित नजर आई, बावजूद सभी अजगरों का रेस्क्यू कर लिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!