बिलासपुरछत्तीसगढ

लूट के मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम कोनी क्षेत्र में एक महीने पहले हुए लूट के मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। एक आरोपित पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

वहीं,एक आरोपित की तलाश की जा रही है। कोनी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि 18 मई को सेमरताल में रहने वाले मुकेश खरे ने लूट की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि 17 मई को शादी में शामिल होने के लिए मस्तूरी क्षेत्र के लिमतरा गया था।

वहां से अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। रात तीन बजे वे बिरकोना के पास पहुंचे थे। इसी बीच बाइपास में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट की। इसके बाद उनका मोबाइल लूटकर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी।

इसी बीच साइबर सेल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले राजेंद्र साहू को लूट के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस बहतराई अटल आवास में रहने वाले विजय सिंह ठाकुर(24) और उसके साथी राजवीर की तलाश कर रही थी।

मंगलवार को सूचना मिली कि आरोपित विजय अपने घर आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है। वहीं, राजवीर की तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!