नई दिल्ली

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्री और विधायक गिरफ्तार सीएम बोले प्रदेश के नेताओं फोन टेप करवा रही है केंद्र सरकार

न्यूज़ धमाका:- दिल्ली में ईडी और केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छतीसगढ़ के मंत्रियों समेत कई विधायकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आपको बता दें कि, आज ही ईडी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि, कई विधायकों को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्लियामेंट के रास्ते से गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, कल अग्निपथ के मुद्दे पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी और वेणु गोपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कुल 7 सदस्य राष्ट्रपति से मिलने गए थे। हमारा पहला मुद्दा ये है कि अग्निपथ को वापस लिया जाए क्योंकि ये देश के हित में नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, दूसरा मुद्दा है कि राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। वो किसानों, नौजवानों, महंगाई, बेरोज़गारी और केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार की बात करते हैं, इसलिए उनसे 5 दिन से पूछताछ हो रही है। उनका साथ देने वाले कार्यकर्ताओं की पीठ पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। केंद्र कांग्रेस शासित राज्यों की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। राजस्थान, महाराष्ट्र के बाद अगली बारी छतीसगढ़ की है। यहां के नेताओ के फोन केंद्र सरकार अवैध रूप से टैप करवा रही है। मुख्यमंत्री समेत सभी को गिरफ्तार कर बस में बैठा लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!