कोरियाछत्तीसगढ

गुरु घासीदास राष्टीय उद्यान में टाइगर का हुआ दीदार, जनकपुर रेंज में सड़क पर देख गया टाइगर

कोरिया,न्यूज़ धमाका :- गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान में टाइगर देखा गया है। इस टाइगर रिजर्व 2019 के बाद अब एक बार फिर टाइगर रिजर्व में टाइगर का दीदार हुआ है। टाइगर जनकपुर रेंज में सड़क पर देख गया है। इससे पहले टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना के लिए यूएसए में बने 200 कैमरे लगाए गए थे।

इससे इस नए टाइगर रिजर्व में कितने बाघ हैं, इसकी जानकारी अफसरों को मिल सकेगी। फिलहाल यहां दो मादा और दो नर बाघ हैं। वहीं कुछ दिन पहले तैमोर पिंघला अभ्यारण में भी एक बाघ दिखाई दिया है। इससे उम्मीद है कि यहां बाघों की संख्या बढ़ी है।

बताया गया कि गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में कुछ दिनों पहले एक टाइगर की मौत हो गई थी। गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व में मध्यप्रदेश के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से भी टाइगर चले आते हैं और वहां के बाघ यहां-वहां हमेशा घूमते रहते हैं। जनकपुर तक तो संजय गांधी उद्यान के टाइगर पहुंच ही जाते हैं।

बाघों की गणना के लिए कुछ साल पहले भी गुरु घासी दास अभ्यारण के अफसरों ने वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर नामक संस्था के साथ मिलकर 250 कैमरे लगाए थे, जिसमें 4 बाघ के बारे में पता चला था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!