
भिलाई,न्यूज़ धमाका :- बीएसपी द्वारा खुर्सीपार जोन-3 क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध कब्जाधारी को बेदखल किया। उक्त आवास बीएसपी कर्मचारी को आवंटित था और बीते तीन साल से अवैध कब्जा पर था। बीएसपी प्रवर्तन विभाग की टीम की कार्रवाई के दौरान कार्यपालक मजिस्ट्रेट और पुलिस बल भी मौजूद रहा।
बीएसपी नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन विभाग की टीम ने अवैधकब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। रिसाली में करीब 90 आवासों को खाली कराया गया है। वहीं विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 277 आवासों से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया जा चुका है।
आज टीम के द्वारा खुर्सीपार के जोन-3 में कार्रवाई की गई। खुर्सीपार के जोन-3 के सड़क क्रमांक 302, क्वाटर 14 ए में पिछले तीन वर्षों से काबिज अवैध कब्जेधारी को बेदखल किया गया। नगर सेवायें भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा संपदा न्यालय में पारित डिक्री का पालन कराने कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा खुर्सीपार थाना की पुलिस टीम की उपस्थिति में प्रवर्तन अनुभाग की टीम ने कार्रवाई की।
तथा आवास अनुभाग की टीम द्वारा खुर्सीपार जोन-3 स्थित आवास क्रमांक14 ए, स्ट्रीट 302 सेक्टर-11 को खाली करवाकर सील कर संपदा न्यायालय को सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि खुर्सीपार में ही कुछ दिन पूर्व में ही 21 हजार एवं नौ हजार वर्ग फीट भूमि को पारित डिक्री के आधार पर सील किया गया था, तथा रिसाली सेक्टर में आपरेशन नसीब के तहत अब तक 90 से अधिक आवासों को अवैध कब्जेधारियों से मुक्त करवाकर अलाटी तथा रखरखाव कार्यालय को सौंपा।
वार्ड क्रमांक 16, 17 व 18 के लिए लगाए गए शिविर में वैसे तो 91 लोगों ने राशन कार्ड बनाने आवेदन दिया। इसमें से नए एपीएल व बीपीएल राशन कार्ड बनाने प्रस्तुत आवेदन को दस्तावेज के साथ खाद्य नियंत्रक कार्यालय भेजा गया। वहीं महापौर शशि सिन्हा व खाद्य विभाग प्रभारी सोनिया देवांगन ने 26 लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया। इस अवसर पर महापौर परिषद के सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी, चन्द्रभान ठाकुर, ईश्वरी साहू, परमेश्वर, पार्षद विनय नेताम, रेखा देवी व गजेन्द्री कोठारी उपस्थित थे।
