रायपुरछत्तीसगढ

बर्फीले तूफान के चलते नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे सहित,आज लेह विमानतल में फंस गए 15 अधिकारी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे सहित के 15 अधिकारी बर्फीले तूफान के चलते आज लेह विमानतल में फंस गए हैं। उनकी निर्धारित फ्लाइट बर्फीले तूफान के आने के कारण से लेह विमानतल से उड़ान नहीं भर पाई। लगभग एक सप्ताह से रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे एवं 15 निगम अधिकारीगण लेह लद्दाख की यात्रा पर हैं।

आज उनकी दिल्ली के लिए निर्धारित फ्लाइट थी। सभापति प्रमोद दुबे एवं 15 निगम अधिकारी दिल्ली के लिए विमान पकड़ने लेह विमानतल में पहुंचे, लेकिन बर्फीले तूफान के चलते लेह से आज कोई भी विमान उड़ान नहीं भर पाया एवं फ्लाइट कैंसिल हो गई।

सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि अब कल की निर्धारित फ्लाइट से वे एवं रायपुर नगर निगम के 15 अधिकारीगण लेह विमानतल से नईदिल्ली के लिए विमान से होकर रायपुर लौटने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में उनकी एवं निगम अधिकारियों की लेह विमानतल पर उनके स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा चल रही है। उन सभी को विश्वास है कि लेह में मौसम सुधरेगा, बर्फीला तूफान थमेगा। इसके बाद अधिकारी कल वाया नई दिल्ली रायपुर शहर वापस लौटेंगे। वे सभी अभी लेह एयरपोर्ट पर हैँ एवं बर्फीले तूफान के थमने की प्रतीक्षा कर रहे हैँ

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!