छत्तीसगढजांजगीर

प्रदर्शन और गिरफ्तारी के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए उग्र,एएसपी को लगी चोट

जांजगीर चांपा,न्यूज़ धमाका :-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर में राज्य सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में पहुंचे जिलेभर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गिरफ्तारी दी। इससे पहले पुलिस और प्रशासन के साथ जमकर जोर आजमाइश देखने को मिली। इसमें एएसपी कार्यकर्ताओं को रोकने के दौरान गिर पड़े, जिसकी वजह से उन्हें मामूली चोट लगी है।

छत्तीसगढ़ में धरना प्रदर्शन और आंदोलन पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज जांजगीर में बड़ा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताया।

जांजगीर के कचहरी चौक में सैकड़ों की तादाद में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसके बाद जेल भरो आंदोलन के लिए भाजपा के कार्यकर्ता रवाना हुए जिन्हें जांजगीर के बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल में गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर जोर आजमाइश देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जांजगीर के बीडी महंत बालोद्यान में बनाए गए अस्थाई जेल में गिरफ्तारी देनी थी इससे पहले कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी नेताओं के साथ पुलिस की जमकर जोर आजमाइश हुई इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी गिर पड़े और उनके हाथ और पैर में हल्की चोटे आई है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!