रायपुरछत्तीसगढ

चाकू दिखाकर लूट करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- चाकू के दाम पर लूटने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अमन सिंह मरकाम पिता कौशल प्रसाद मरकाम उम्र 19 वर्ष सा. एकता चैक कबीर नगर थाना कबीर नगर रायपुर ने अपने मामा दीपक कुमार जगत को उरला से लेकर अपनी मोटर सायकल पैशन प्रो क्र. CG11 A 9956 से कबीर नगर घर जा रहा था,

रात्रि करीबन 11.00 बजे प्रिंस ढाबा के पास रिंग रोड नं. 02 में रूके तभी दो अज्ञात व्यक्ति आये और प्रार्थी के मामा का जियो प्रीपेड मोबाईल एंव मोटर सायकल के चाबी को एक दाढ़ी रखा मोटा व्यक्ति ने छीन लिया तथा उसमें जो दुबला पतला काला सफेद पैन्ट पहना हुआ है अपनी जेब से चाकू निकाला और पैसे की मांग करने लगा तब प्रार्थी और उसका मामा डर कर भाग गये रिपोर्ट पर अप.क्र. 223/2022 धारा 392 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही कर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी से लूट की गई मशरूका मोटर सायकल एवं मोबाईल जुमला कीमती 31500 रूपये को बरामद की गयी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा दो विधि से संघर्षरत् किशोर बालक को बाल न्यायालय माना कैम्प रायपुर रिमाण्ड पर भेजा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!