छत्तीसगढरायपुर

विधायक विकास उपाध्याय जन चौपाल लगाकर स्थानीय जनता से हो रहे हैं रूबरू

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- सोनिया गाँधी जनसम्पर्क यात्रा में मिल मिल रही सुझाव एवं शिकायत और कुछ का हो रहा त्वरित निदान

माधवराव सप्रे वार्ड 69 में विकास कार्यों का भूमिपूजन

रायपुर :- विगत एक पखवाड़े से रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय द्वारा सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा रायपुर पश्चिम के विभिन्न वार्डों में जा रही है इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज विधायक विकास उपाध्याय माधवराव सप्रे वार्ड पहुचें जहां उन्होंने वार्ड के नागरिकों से जनसंपर्क कर वह की मूलभूत सुविधाओं समस्या को सुन कर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित निदान हेतु निर्देशित किया रोड नाली सफाई, पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकार की समस्या का निदान तत्काल होने से स्थानीय नागरिकों नें विधायक का आभार व्यक्त किया है आज विधायक विकास उपाध्याय द्वारा माधवराव सप्रे वार्ड में जनसंपर्क यात्रा के दौरान श्रीराम चौक,देवनागरी,विकास विहार में विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया जिसमें प्रमुख नाली,सड़क व अन्य विकास कार्य किया जाना है। यात्रा के दौरान माता,बहने भी निर्भीक होकर अपने विचार व्यक्त कर रही है व समस्या से अवगत करा रही है।भूमिपूजन में आमजन बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक को लोगों का अच्छा स्नेह सहयोग मिल रहा है निरंतर सैकड़ों की संख्या में लोग रोजाना जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक से मिल रहे हैं और अपनी बातें सामने रख रहे हैं इस दौरान उनके समस्याओं का भी निदान हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!