
रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- मुस्लिम समुदाय के लोगों का मुख्य पर्व ईद को कुछ दिन शेष रह गये हैं। पर्व को धूमधाम से मनाने समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए हैं। पर्व के मुख्य व्यंजन सेवई का मार्केट शहर में सजकर तैयार है। सेवई की खरीदी जमकर होने होने लगी है। ईद पर्व के लिए शहर में सेवई का मार्केट सज गया है। चौक-चौराहों में रंग-बिरंगे सेवई सजाए गए है। मार्केट में सेवई के कई वेरायटी है।
ईद की तैयारी के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग अभी से सेवई खरीद रहे हैं। चांदनी चौक स्थित सेवई दुकान के संचालको ने बताया कि उनके दुकान में ईद पर्व के लिए कई वेरायटी के सेवई उपलब्ध है। जो लोगों को पसंद आ रही है। सेवई खरीदी शुरू बनारसी, इलाहाबादी, हैदराबादी और टाटा, कलकत्ता की सेवई विभिन्न रंगों में उपलब्ध है।
इलाहाबादी वेरायटी में सेवई 150 रुपए से 400 रुपए प्रति किलो सेवई उपलब्ध है। 300 रुपए प्रति किलो हैदराबादी सेवई, 280 रुपए टाटा सेवई और 200 से 300 रुपए बनारसी सेवई है।
मेवा व सेवई के दाम भी बढ़े :
मांग बढ़ने के साथ ही सेवई व मेवा की कीमतों में इजाफा हुआ है। सेवई की कीमतें 40 प्रतिशत बढ़ी हैं। लच्छी 100 रुपए, सेवई 80 रुपये और फेनी 150 से 120 रुपए किलो बेची जा रही है। सूखे मेवे की कीमतें ज्यादा बढ़ी हैं। टुकड़ा काजू 270 से 320 रुपए और साबुत दाना 510 से 700 रुपए, खारिक 100-150 रुपए, किशमिश 120 रुपए बिक रही है। बादाम 460 से 600 रुपए, अखरोट 400 से रुपए और चिरौंजी 420 से 650 रुपए किलो बेची जा रही है।
ईद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह है। लोग इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाने के लिए तरह तरह के इंतजाम कर रहे है। जिसमे नए परिधान, घरो में रंग रोगन, दूधिया रौशनी से घरो को सजाने में लोग मशगूल है। वही नए परिधान के लिए शहर में मौजूद कपड़ा दुकानो में बधो बड़े व सभी वर्गों की भीड़ उमड़ी हुई है।



