
मैनपुर,न्यूज़ धमाका :-ब्लाक मुख्यालय के निकटस्थ ग्राम नाऊमुड़ा में संचालित शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का 30 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के समय छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाने मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम व जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम पालकों के साथ मौजूद रहे।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि प्रदेश में एक समय ऐसा था जब अपने बच्चों को दाखिला दिलाने पालकगण निजी शिक्षण संस्थानों की ओर रुख कर रहे थे लेकिन प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार की सस्ती और सुलभ शिक्षा केन्द्र के रूप में जब से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल अस्तित्व में आई है तब से बच्चों और पालकों का रुख वृहद पैमाने पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की ओर हुआ है अब बड़े पैमाने पर पालकगण निजी शिक्षण संस्थानों से अपने बच्चों का दाखिला शासकीय स्वामी आत्मानंद स्कूलों में कर रहे हैं
यह शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुधारों को इंगित करता है। प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार शिक्षा में बुनियादी सुधारों के पक्षधर रही है स्वामी आत्मानंद स्कूल के अस्तित्व में आने से शिक्षा जगत में एक नई और सकारात्मक क्रांति का सूत्रपात हुआ है। दोनों माध्यमों में इस शिक्षण संस्थानों के संचालन से लोगों को विकल्प चुनने का अवसर भी मिला है।
जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम ने कहा कि निःशुल्क रूप से अंग्रेजी माध्यम की उत्कृष्ट विद्यालय का गठन होने से वनांचल क्षेत्र के बच्चों को भी निजी स्कूलों से बेहतर शिक्षा स्वामी आत्मानंद विद्यालय में मिल रही है आने वाले समय में इन स्कूलों की संख्या भी बढ़ने वाली है जो अच्छा संकेत वनांचल के बच्चों के लिए है।
इस दौरान कक्षा पहिली से कुमारी शालिनी नेताम ने 96.66 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 5वीं में कुश्मिता साहू प्रथम, दुर्गेश्वरी बघेल द्वितीय, 4 थी लावन्य तारक प्रथम, द्वितीय गुलफसा, तिसरी तान्या श्री प्रथम, शुभम शर्मा द्वितीय। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के
उपाध्यक्ष नजीब बेग, उपाध्यक्ष हरिश्वर पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी आरिफ मेमन, एनएसयूआई अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोड़े, आलोक गुप्ता, रामस्वरूप साहू, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, सूरज कर्ष, दशरू जगत, जगदीश गुप्ता, परमेश्वर पटेल, डोमेश पटेल, दीपक सिन्हा, सद्दाम भठठी, भुपेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में पालकगण तथा शिक्षकगण व छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।