रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल रविन्द्र चैबे कृषि मंत्री से मिलकर मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान करने के संबंध में सौंपा ज्ञापन

संवाददाता:-सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि आज दिनांक 2 मई 2022 को चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में रविन्द्र चैबे कृषि मंत्री से मिलकर मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि विगत कई वर्षों से दाल मिल पोहा मिल दलहन तिलहन अनाज एवं किराना व्यवसायियों को मंडी शुल्क में छूट दी जाती रही है। साथ ही टेडर्स (आयातक) की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है

जिससे वर्तमान में व्यापार की स्थिति में असंतुलन की स्थिति बन गई है पारवानी ने आगे कहा कि पूर्व में दाल मिल को वर्ष 2024 तक छूट प्रदान की गई है। इस वर्ष दाल मिल में मंडी शुल्क में दी गई छूट को अधिसूचना के दिनांक से अर्थात 23 मार्च 2022 से 31 मार्च 2024 तक छूट प्रदान की गई है जबकि पुराने अधिसूचना के अनुसार 1 दिसंबर 2021 से मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क लागू किया गया था। वर्तमान अधिसूचना के आधार पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है अतः एक स्पष्ट आदेश जारी किया जावे जिससे दाल मिल में लगातार छूट की स्थिति स्पष्ट हो रविन्द्र चैबे जी कृषि मंत्री ने उक्त ज्ञापन का अवलोकन कर सकारात्मक रूख अपनाते हुए प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय में शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जायेगा प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान मंत्री जवाहर थारानी एवं भाटापारा पोहा मिल एसोसियेशन के अनिल रोचलानी रंजीत दावानी राकेश अजय मंधान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!