रायपुरछत्तीसगढ

एचपी के डिपो में खड़ी गाडियां,के 800 पेट्रोलियम डीलर हैं, जिसमें से वर्तमान में 50 से 60 फीसदी सप्लाई बाधित,आज प्रदेशभर के डीलर होंगे एकजुट

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ हिंदुस्तान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने डिपो मैनेजर समस्याओं से अवगत कराते हुए चिठ्ठी लिखी है। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि बीते एक हफ्ते से एचपी के डिपो से पर्याप्त फ्यूल नहीं मिल पा रहा है। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश भर के एचपी पेट्रोल पंपों को मंदिर हसौद स्थित डिपो से पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से प्रदेश भर के पंपों में सूखे की स्थिति आ चुकी है।

इसकी वजह से डीलर्स परेशान हैं। वहीं अन्य पंपों पर भी दबाव बढ़ चुका है। इस मामले में चर्चा के लिए दो मई को राजधानी में प्रदेश भर के एचपी पेट्रोलियम डीलरों की बैठक रखी गई है, जिसके बाद सभी मंदिर हसौद स्थित डिपो में आला अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। एसोसिएशन के मुताबिक प्रदेश भर में एचपी के 800 पेट्रोलियम डीलर हैं, जिसमें से वर्तमान में 50 से 60 फीसदी सप्लाई बाधित हो चुकी है। डीलरों ने इस मामले में डिपो के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है।

पैसा जमा करवाने के बाद भी तेल नहीं

एडवांस में पैसा जमा करवाने के बाद भी पंपों में टैंकर नहीं पहुंच पा रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि ब्याज और बैंक से पैसे लेकर कई पेट्रोल पंप मालिक डिपो में पैसा जमा करवाते हैं। इसके बाद भी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं होने से व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में एचपी के पेट्रोल-पंपों को सूखे की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा असर सरगुजा स्थित पेट्रोल-पंपों में देखा जा रहा है।

प्रदेश भर के एचपी पेट्रोल पंपों में सूखे की स्थिति आ चुकी है। कंपनी के अधिकारी कुछ जवाब नहीं दे रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को राजधानी में डीलरों की बैठक रखी गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!