जबलपुरमध्यप्रदेश

दिव्‍यांगों से बदसलूकी के मामले में डिप्‍टी कलेक्‍टर के सामने कराए बयान दर्ज  

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :- कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ जिला नाजिर पर कुछ दिव्यांगों ने अभद्रता करते हुए अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। यह मामला नि:शक्तजन आयुक्त तक भी पहुंचा था,जिन्होंने जिला नाजिर पर कार्रवाई के लिए कहा था। इस मामले में गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर के समक्ष दिव्यांगजनों ने अपने बयान दर्ज कराए।

इसी महीने की 19 तारीख काे जनसुनवाई में कुछ दिव्यांगजन कलेक्टर के पास मिलने पहुंचे थे। दिव्यांगों का आरोप है कि इसी दौरान उनकी जिला नाजिर तपन मोदी से कुछ कहासुनी हो गई। इस दौरान तपन मोदी ने दिव्यांगों को उनकी विकलांगता की इंगित करते हुए अपशब्द बोल दिया।

इसे लेकर मौके पर हड़कम्प मच गया। दिव्यांगों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की और नि:शक्तजन आयुक्त संदीप रजक के समक्ष भी अपनी बात रखी। इसके बाद आयुक्त ने तपन मोदी पर कार्रवाई करने के लिए कहा। इस घटना को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिला नाजिर पर काेई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इस बीच गुरूवार को डिप्टी कलेक्टर कलावती बयारे ने दिव्यांगजनों के बयान दर्ज किए। इस दौरान करीब एक दर्जन दिव्यांगों ने अपने बयान दर्ज कराए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!