गरियाबंदछत्तीसगढ

पिपरछेड़ी हाई स्कूल में नवमी में 72 फीसद उत्तीर्ण और ग्यारहवीं का भी किया परीक्षा परिणाम घोषित

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :-पिपरछेड़ी हाई स्कूल में 27 अप्रेल को कक्षा नवमी और ग्यारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय के सभागार में समस्त विद्यार्थियों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्राम के सरपंच गेंद लाल की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम सुनाया गया। जिसमें कक्षा नवमी में कुल 72.5 % तथा कक्षा 11वी में 65% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें कक्षा नवमी में कुमारी खुमेश्वरी ने 83.50 % प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

वहीं मोनेश कुमार 79.33 % व कुमारी लक्ष्मी को 79 % के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा 11वी में विज्ञान संकाय में पायल देवांगन को 74.40% के साथ प्रथम स्थान, भावेश यादव 73.40% के साथ द्वितीय व कोमल ने 71.80% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में कुमारी मोनिका ने 60.20% के साथ प्रथम स्थान व पुरुषोत्तम एवं कुमारी जागेश्वरी ने क्रमश द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कला संकाय में राजेंद्र ने 60.20% प्राप्त कर प्रथम पर रहे। वही दिलेश व संतोष कुमार ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच गैंदलाल सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा परीक्षा और परिणाम के बीच की कड़ी पर बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।

विद्यालय के प्राचार्य बसंत त्रिवेदी ने परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों को अवसर प्रदान करते हुए पुनः परीक्षा 22 जून से कराने की घोषणा भी किए। इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं के कक्षा शिक्षक दीपक गवली, कक्षा नवमी के कक्षा शिक्षक हरि नारायण यादव, व्याखाता ओम प्रकाश वर्मा, कामता प्रसाद साहू, दिनेश कुमार निर्मलकर, किरण कुमार दीवान चंद्र कश्यप, नूतन साहू, चंद्र कांत उईके, पुरुषोत्तम ध्रुव सहित पालकगण मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!