गरियाबंदछत्तीसगढ

सड़क दुर्घटना में घायलों की जीवन रक्षा के लिए एक नया अभियान शुरुआत पुलिस विभाग ने की 

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :-गुड सेमरेटिन और समाजसेवियों की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर उन्हें घायल व्यक्ति को तत्कालिक रूप से किस प्रकार चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है और किस प्रकार से बचाया जा सकता है इसकी जानकारी दी गई। सड़क दुर्घटना में घायलों की जीवन रक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा एक नया अभियान की शुरुआत की गई है।

इस दौरान डाक्टरों की टीम भी घायल व्यक्तियों के बचाव के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसकी जानकारी देने कार्यशाला में मौजूद रही।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर की उपस्थिति में वन विभाग के आक्शन हाल में मिशन जीव रक्षा अभियान की शुरुआत को गई। इसमें जिले के सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए राष्ट्रीय राजकीय मार्ग में पड़ने वाले पृथक-पृथक ग्रामों से समाज सेवा की भावना रखने वाले व सड़क दुघर्टना होने पर तत्काल सूचना व मदद करने वाले गुड सेमेरिटनों को सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की प्राथमिक उपचार से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया।

जिला अस्पताल के डाक्टर संजू घृतलहरे ओर डाक्टर रूपेंद्र महिलांगे ने उन्हें जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान डाक्टर द्वारा घायल व्यक्तियों के बचाव व उनके प्राथमिक उपचार जैसे दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के आसपास भीड़ लगाकर खड़े नहीं होना, शरीर के संवेदनशील भाग

जैसे सिर, आंख, छाती आदि में चोट लगने पर किस प्रकार पट्टी बांधी जाए, घायल व्यक्ति से सहज भाषा में बात करना, घायल व्यक्ति को तत्काल पानी न पिलाना, किसी नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराना, 108 वाहन व पुलिस को सहायता केलिए संपर्क के संबंध में समझाया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!