भिलाईछत्तीसगढ

पहली बार कोरोना काल के बाद समूह संगत गुरु अर्जन सिंह की 459 वीं जयंती पर सुखमनी साहिब का पाठ

भिलाई, न्यूज़ धमाका:-सिख संप्रदाय के पंचम गुरु श्री अर्जन देव जी साहेब जी की 459 वीं जयंती पर पहली बार कोरोना काल के बाद समूह संगत की उपस्थिति में गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी साहेब हाउसिंग बोर्ड भिलाई में नितनेम की सभी बाणियों के साथ ही गुरु अर्जन देव द्वारा रचित सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। संगत में उपस्थित लोगों ने कीर्तन व अरदास से गुरु साहिब की कुर्बानियों को याद कर विश्व आरोग्यता व सुख शांति की अरदास की।

सभी गुरु जी के शीतल स्वभाव को अंगीकार करने का संकल्प लिया। साथ ही यहां पर समर कैंप में बधाों को गुरबाणी पढ़ना, लिखना, शब्द कीर्तन सिखाने पर भी सहमति बनाई गई।

गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देवजी हाउसिंग बोर्ड में शनिवार की शाम को इसका आयोजन किया गया। श्री गुरु अर्जन देव साहेब द्वारा रचित सुखमनी साहेब की रूहानी वाणी के पाठ कर कीर्तन भी किया गया। इसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई ईशर सिंह ने कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरमीत सिंह ने कथा के माध्यम से गुरु साहिबान की जीवनी से मर्मस्पर्शी शहीदी को याद किया। इसके बाद संगत ने कढ़ाह प्रसाद व लंगर ग्रहण किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!