दुर्ग

CM भूपेश के दुर्ग दौरे का दूसरा दिन:धमधा में नए फल-सब्जी मंडी का करेंगे उद्घाटन, किसानों से भी करेंगे मुलाकात

दुर्ग न्यूज़ धमाका // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दूसरे दिन भी दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे धमधा में नए फल सब्जी मंडी, नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और भिलाई तीन में तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को 400 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात देने के बाद 23 अप्रैल को दूसरे दिन भी दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे यहां तीन बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। प्रोटोकॉल के मुताबिक वे दोपहर 12.10 बजे धमधा के लिए रवाना होंगे। 12.30 बजे धमधा स्टेडियम में बने हेलीपैड में उतरेंगे और नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

इसके बाद वे दोपहर 1.10 बजे 11 करोड़ की लागत से बनी नवीन फल-सब्जी मंडी में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री उन्नत कृषकों से भी मुलाकात करेंगे। धमधा एक कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। यहां उद्यानिकी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इसके चलते धमधा में मंडी आरंभ होने से उत्पादकों को देश भर के व्यापारियों से सीधा संपर्क स्थापित हो सकेगा।

नए तहसील कार्यालय का उद्घाटन करेंगे सीएम

धमधा में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भिलाई तीन पहुंचेंगे। वे यहां दोपहर 3.30 बजे नव निर्मित तहसील कार्यालय भिलाई 3 का लोकार्पण करेंगे। यहां कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करने के बाद सीएम शाम को रायपुर लौट जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!