राजस्थानदेश

शिव परिवार का एक मंदिर करीब 300 साल पुराने शिव मंदिर में पूजा-पाठ,मौके पर पहुंचे भाजपा नेता 

राजस्थान,न्यूज़ धमाका :- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ में तीन मंदिरों, 100 से ज्यादा मकानों व दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। जिन तीन मंदिरों पर बुलडोजर चलाया गया है, उनमें शिव परिवार का एक मंदिर करीब 300 साल पुराना है। ड्रिल से निकालने की कोशिश में शिवलिग का कुछ हिस्सा टूट गया।

अन्य मूर्तियों की भी बेकद्री करते हुए कचरे में डाल दिया गया। इसको लेकर भाजपा ने जहां कांग्रेस सरकार व अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं अशोक गहलोत सरकार ने कहा है कि इसके बारे में नगर पालिका ने निर्णय लिया था। सरकार ने मामले की जांच के भी निर्देश दिए हैं। वहीं शनिवार सुबह भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा। मंदिर में सुबह से पूजा पाठ हो रहा है।

बता दें, भाजपा ने शिव मंदिर को तोड़े जाने की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद की अध्यक्षता में गठित भाजपा कमेटी तीन दिनों में राजगढ़ का दौरा कर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया को सौंपेगी।

दरअसल, भाजपा शासित राजगढ़ नगर पालिका के फैसले पर गत दिनों कार्रवाई की गई थी, लेकिन बृज भूमिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने इस बारे में राजगढ़ के कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा, उपखंड अधिकारी केशव कुमार मीणा और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल मीणा के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। इसमें उन्होंने मंदिर तोड़े जाने को लेकर साजिश करने का आरोप लगाया। इसके बाद यह मुद्दा सुर्खियों में आ गया। हालांकि, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, मामला तूल पकड़ा तो स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजगढ़ नगर पालिका में भाजपा बहुमत में है। सभापति और 34 पार्षद भाजपा के हैं। कांग्रेस का एकमात्र पार्षद है। पालिका ने प्रस्ताव पारित कर मंदिर, मकान और दुकान तोड़ने का निर्णय लिया था। इसमें राज्य सरकार का कोई सरोकार नहीं है। मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल मीणा को नोटिस देकर तीन दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। सरकार अपने स्तर पर भी जांच करवा रही है। जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिह खाचरियावास ने कहा कि अगर लोग चाहेंगे तो सरकार दूसरी जगह मंदिर का निर्माण करवाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!