देशजम्मू कश्मीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से पहले हुए दो बड़े आतंकी हमले,यह आत्मघाती हमले की ब़ड़ी साजिश,जिसे सुरक्षाबलों कर दिया नाकाम

जम्मू कश्मीर,न्यूज़ धमाका :-पीएम नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे से पहले यहां दो बड़े आतंकी हमले हुए हैं। पहला हमला जम्मू जिले के जलालाबाद सुंजवां इलाके में शुक्रवार तड़के हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, यह आत्मघाती हमले की ब़ड़ी साजिश थी, जिसे नाकाम कर दिया गया है। यहां आतंकियों ने यह हरकत करने की कोशिश की है, वो स्थान पीएम मोदी के 24 अप्रैल के कार्यक्रमस्थल से महज 15 किलो मीटर दूर है। इस बीच, भाजपा ने कहा है कि हमलों के कारण पीएम का कार्यक्रम रद्द नहीं होगा, बल्कि अधिक जोर-शोर से होगा। यहां मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी शहीद हो गया और चार अन्य (जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो जवान) घायल हो गए। इसके बाद सुंजवां हमले में मदद करने के लिए 15 सीआईएसएफ जवानों को ले जा रही बस पर ग्रेनेड फेंके गए। इसमें एक जवान घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी हमला गया।

तौकीर रजा के भड़काऊ बयान पर योगी सरकार का पलटवार, ‘जेलों में खूब जगह है’

दंगे के बाद दिल्ली में बुलडोजर चला तो इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आइएमसी) अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां का दर्द फूट पड़ा। पत्थर फेंकने वालों का पक्ष लिया और कार्रवाई को केंद्र सरकार की ओर से किया गया उत्पीड़न बता दिया। बोले- 10 दिन का समय दे रहे हैं, एकतरफा कार्रवाई बंद नहीं होने पर ईद बाद देशव्यापी जेल भरो आंदोलन होगा। यदि मुसलमान सड़कों पर उतरे तो किसी से संभलेंगे नहीं। अब Tauqeer Raza Khan के बयान पर योगी सरकार की प्रतिक्रिया भी आ गई है। योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, उत्तर प्रदेश की जेलों में पर्याप्त जगह है. हम असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर दिल्ली में पत्थरबाजी क्यों हो रही थी, इस सवाल पर Tauqeer Raza Khan ने कहा कि अपनी और मस्जिद की सुरक्षा के लिए कुछ तो करेंगे। इसी स्थिति में पत्थर फेंके गए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने फायदे के लिए नफरत फैला रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए कहा कि वह मूकदर्शक बने हुए हैं। धृतराष्ट्र जैसी स्थिति महाभारत की ओर ले जा रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!