रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में 289 लोगों ने सतर्कता डोज लगवाई 15 निजी अस्पतालों को सतर्कता डोज लगाने स्वास्थ्य विभाग को दी अनुमति

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद प्रदेश में 10 अप्रैल से कोरोना से बचाव के लिए 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को सतर्कता डोज लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 से 59 आयु के 1.70 करोड़ से अधिक लोगों में से 289 ने सतर्कता डोज लगवाई है। राजधानी में 15 निजी अस्पतालों को सतर्कता डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अनुमति दी है।

यह अस्पताल शुरुआत में टीकाकरण कर रहे थे। हालांकि, लोगों को निजी अस्पतालों में लगवाने पर शुल्क देने होगा। निजी अस्पतालों में टीके का अधिकतम शुल्क 386 रुपये निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन अस्पतालों को डोज लगाने की अनुमति दी गई है, वह स्वास्थ्य विभाग से टीका खरीद सकते हैं।जिला रायपुर सीएमएचओ डा. मीरा बघेल ने कहा, 18 से अधिक आयु के जिन्हें दोनों डोज लगे नौ माह पूरे हो गए हैं, सतर्कता डोज लगवानी है। यह टीका निजी अस्पतालों में शुल्क देकर लगवा सकते हैं। 15 निजी अस्पतालों को अनुमति दी गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!