रायपुरछत्तीसगढ

युवक कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत दावेदारों की सक्रियता बढ़ी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- युवक कांग्रेस की सदस्यता अभियान की शुरुआत के साथ ही दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों की मानें तो युवा विधायक देवेंद्र यादव और छन्‍नी साहू भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। प्रदेश में चुनाव लड़ने वालों का प्रदर्शन उत्कृष्ट होना जरूरी है। हालांकि सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और महापौर को परफार्मर होने की जरूरत नहीं है। ऐसे में युवा विधायकों के युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकने से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष से लेकर एक दर्जन से ज्यादा जिलों के अध्यक्ष उम्र सीमा पूरी होने के कारण चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। युवक कांग्रेस के आला पदाधिकारियों ने बताया कि विधायक देवेंद्र यादव के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में उनके कैंप से एनएसयूआइ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खेमे से देवेंद्र और टीएस सिंहदेव खेमे से छन्‍नी का नाम सामने आ रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए दो विधायकों में भिड़ंत हो सकती है। इसकेसाथ ही सुबोध हरितवाल और चकेश्वर गढ़पले का नाम भी सामने आ रहा है।

भारतीय युवा कांग्रेस के इलेक्शन कमिश्नर कुणाल बैनर्जी ने मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चुनावों के बारे में जानकारी दी। प्रदेश स्तर पर चुनाव लड़ने की चाह रखने वालों को उत्कृष्ट प्रदर्शन (हाई परफार्मर) करने वालों की सूची में अपनी जगह बनानी होगी। जिला और विधानसभा स्तर के लिए ऐसी कोई बाध्यता नहीं है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को चयन के लिए आवेदन करना जरूरी है। चयनित दावेदारों का 21 अप्रैल को साक्षात्कार होगा। 22 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। बैनर्जी ने बताया कि नामांकन, स्क्रूटनी, दावा-आपत्ति के बाद 12 मई से 12 जून तक सदस्यता अभियान चलाकर वोटिंग कराई जाएगी। इसके 15-20 दिनों बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!