बिलासपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना:-एक लाख 55 हजार लोग हो चुके है लाभान्वित

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम बघेल की मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ स्लम क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों को मिलने लगा है। अब तक इस योजना से स्लम क्षेत्र में रहने वाले एक लाख 55 हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। स्लम क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद के घर में जाकर उपचार किया जा रहा है।

यह सिलसिला निरंतर जारी है।योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट शहर के विभिन्न् स्लम क्षेत्रों में जाकर त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं, जिसमें डाक्टर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्स की टीम अपनी सेवाएं देती हैं। मोबाइल टीम रोजाना बस्तियों में जाकर लोगों का इलाज कर रही है। जहां इन लोगों को निश्शुल्क इलाज, दवाएं, परामर्श, इलाज और पैथालाजी की सुविधा मिल रही है। योजना के तहत जिले में अभी तक 1,579 शिविर लगाया जा चुका है।

उनके माध्यम से एक लाख 55 हजार 155 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। 18 हजार 813 मरीजों का टेस्ट किया गया है और एक लाख 41 हजार 214 मरीजों को निश्शुल्क दवा का वितरण किया गया है। इस योजना के धरातल पर उतरने से स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने लगा है। इसस पहले यहां के लोगों को अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ते थे। पैसे के अभाव में इन्हें अच्छा उपचार भी नहीं मिल पा रहा था। पर अब स्थिति बदल गई है। इनके घर में चिकित्सक की टीम पहुंच रही है और इनका स्तरीय उपचार संभव हो पा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!