रायपुरछत्तीसगढ

नवा रायपुर किसान आंदोलन,राष्ट्रीय किसान नेता किसानों को समर्थन देने आएंगे 27अप्रैल को राकेश टिकैत पहुचेंगे नवा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- नवा रायपुर किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत नवा रायपुर आएंगे। टिकैत 27 अप्रैल को नवा रायपुर पहुंचेंगे। वहां किसानों को संबोधित करके अपना समर्थन देंगे। बताया जाता है कि टिकैत के साथ कई बड़े किसान नेता भी उनके साथ आ रहे हैं। फिलहाल अभी टिकैत का ही नाम फाइनल हो चुका है।

इधर नवा रायपुर किसान आंदोलन को लगभग 110 दिन हो गए, जहां इस आंदोलन को प्रदेश समेत बड़े किसान नेताओं का समर्थन भी है। किसान आंदोलन में 27 गांव के लोग हैं, जो अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर नवा रायपुर एनआरडीए दफ्तर के पास अपनी आवाज बुलंद किए हुए हैं। दूसरी ओर आंदोलन को लेकर शासन-प्रशासन से किसानों के प्रतिनिधिमंडल कई दौर का बातचीत हो चुके है। फिर भी इन आठ मांगों को लेकर एक भी मांग पर सहमति नहीं बन पाई है।

और उग्र होगा आंदोलन

किसान नेता रूपन चंद्राकर ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर हम झुकने वाले नहीं हैं, बल्कि अब जैसे-जैसे आंदोलन आगे बढ़ाते जाएंगे तो और उग्र होगा। अब आंदोलन को राष्ट्रीय किसान नेता मंच में आकर समर्थन देने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत ने पहले से कह दिया है कि मांग जब तक पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगी। इधर प्रभावित 27 के गांव किसान भी ठान लिया है कि शासन-प्रशासन के दबाव में आकर स्थगित नहीं करने वाले हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!