बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर में पीने के पानी के लिए आधा किलोमीटर का करना पड़ता सफर  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- नगर निगम के अंतिम छोर पर स्थित सिरगिट्टी अब तीन वार्डों में सिमटकर रह गया है। इसके बावजूद यहां की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। वार्ड नंबर 12 की मुख्य रोड पर एक बोर कनेक्शन है। इसके सहारे 50 घरों के लोगों की प्यास बुझती है। पानी के लिए इस वार्ड के लोगों को आधा किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। महिलाओं और क्षेत्र के युवाओं ने पाइपलाइन विस्तार के लिए जोन कमिश्नर से मांग की थी।

वार्ड क्रमांक 14 निगम विस्तार के बाद वार्ड क्रमांक 12 बुढ़ादेवनगर में तब्दील हो चुका है। क्षेत्र में गर्मी के समय पानी की समस्या आम बात है। फदहाखार मुख्य रोड हरदी बसिया गांव जाने वाले रोड पर 50 से ज्यादा घर है। इन्हें आज भी पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

जनता ने कहा है कि नगर पंचायत के समय से लेकर अब निगम विस्तार के बाद भी सभी तरह की टैक्स जमा किए जा रहे हैं। बावजूद इसके निगम के द्वारा उन्हें कोई भी सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती। क्षेत्र में ज्यादातर मजदूर तबके के लोग निवास करते हैं। जो दिनभर काम करने के बाद थक-हार कर अपने घर आते हैं। उन्हें पीने के पानी के लिए आधा किलोमीटर की दूरी का सफर तय करना पड़ता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!