भिलाईछत्तीसगढ

नारायणपुर के तत्त्वावधान में सेल-खेल मेला-2022 का हुआ शुभारंभ 1500 आदिवासी छात्र खेल मेला में ले रहे भाग  

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई इस्पात संयंत्र एवं रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के तत्त्‌वावधान में सेल खेल मेला-2022 का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष रावघाट अंचल के अंतागढ़, नारायणपुर एवं ओरछा ब्लाक के गांवों के 25 स्कूलों से लगभग 1500 आदिवासी छात्र जिसमें लगभग 300 लड़कियां शामिल हैं इस सेल खेल मेला में भाग ले रहे हैं।

सेल खेल मेला में फुटबॉल, वॉलीबाल, खो-खो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तीरंदाजी इत्यादि खेल आयोजित किये जा रहे हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक केके सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजन शुरू हुआ। विदित हो कि पिछले दो साल कोरोना महामारी के कारण यह खेल मेला का आयोजन नही हो पाया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी व्याप्तानन्द जी महाराज, सचिव रामकृष्ण मिशन आश्रम (नारायणपुर) ने किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक प्रभारी (खदान ), समीर स्वरूप महाप्रबंधक (कार्मिक), एच शेखर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस, देवनाथ उसेण्डी, भिलाई इस्पात संयंत्र के खेल एवं सांस्कृतिक विभाग प्रमुख साहिराम जाखड़, सह सचिव मोहनलाल, जवाहर दास, स्वामी अनुभवानंद, स्वामी वसुदानन्द, स्वामी कृष्णामृतानन्द, स्वामी तापसानंद, स्वामी प्रणतपालानन्द उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा मशाल प्रज्वलित कर खेल मेला का उद्घाटन किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!