मनोरंजन

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टार जोड़ी की प्रेम कहानी की शुरुआत,आज शादी के बंधन में बंध जायेंगे

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी हो रही है। ऐसे में उनके फैन्स कि आखिर इस स्टार जोड़ी की प्रेम कहानी की शुरुआत कैसे हुई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रणबीर आलिया की शादी को लेकर अब ताजा अपडेट आना शुरू हो गए हैं और रणबीर कपूर के पिता और फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की आत्मा की शांति के पूजा के बाद शादी की सभी रस्में शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शात करीब 7 बजे तक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट विवाह बंधन में बंध चुके होंगे और 7 बजे पति पत्नी के रूप में उनकी पहली तस्वीर सामने आ सकती है।

ऐसे शुरू हुई थी रणबीर आलिया की प्रेम कहानी

आलिया भट्ट पर रणबीर कपूर तो शुरू से फिदा थे, लेकिन आलिया ने रणबीर के प्रति अपना झुकाव करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में जगजाहिर किया था। आलिया अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के प्रमोशन के लिए करण के शो में गई थीं। इस दौरान इंटरव्यू में करण जौहर ने उनसे ये पूछा, ‘अपनी शादी के स्वयंवर में आप किन तीन अभिनेताओं को देखना चाहेंगी’. इस पर आलिया ने सबसे पहला नाम रणबीर कपूर का लिया था। उसके बाद सलमान खान और आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया था। लेकिन जब आलिया से पूछा गया कि इंटीमेट सीन्स किसके साथ करना चाहेंगी और शादी किसके साथ करना चाहेंगी तो आलिया ने सिर्फ रणबीर कपूर का नाम लिया था। अब उनकी शादी हकीकत में बदलने जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!