बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर संभाग के पांच जिलों को सीएमएचओ,सिविल सर्जन,सीएचसी और पीएचसी प्रभारी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त मांगी की जानकारी

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- स्वास्थ्य सुविधा को दुरुस्त करने के लिए कहां-कहां एक्सरे मशीन की सुविधा है और कहां नहीं है। यदि मशीन है तो उन्हें चालू क्यों नहीं किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. प्रमोद महाजन संभाग के पांच जिलों को सीएमएचओ,सिविल सर्जन,सीएचसी और पीएचसी प्रभारी को पत्र लिखकर ये जानकारी मांगी है कि अस्पताल में कमरे नहीं हैं तो वहां कमरे निर्माण कराने की भी व्यवस्था कराने की बात डा. प्रमोद महाजन ने इस पत्र में की है।

संभाग में बिलासपुर सहित मुंगेली, रायगढ़, पेड्रा गौरेला मरवाही, कोरबा, जांजगीर चांपा आते हैं। यहां के ज्यादातर मरीज छोटी-छोटी जांच और इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स या जिला अस्पताल में आते हैं। ऐसे में ज्यादातर मरीज तो दुर्घटना में घायल होने के बाद केवल एक्सरे के लिए ही संभाग मुख्यालय पहुंचते हैं।

ऐसे में डा. महाजन ने सबसे पहले इन जिलों में एक्सरे जांच सुविधा शुरू कराने के लिए संभाग के पांच जिलों के 5 जिला अस्पताल, 29 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 285 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पत्र लिखकर वहां की जानकारी मांगी है। इसमें डा. महाजन ने कहा है कि कहां-कहां मशीनों की कमी है उसे तुरंत बताएं ताकि वहां मशीन लगाई जा सके। साथ ही जहां कमरे नहीं है वहां कमरे बनवाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!