
बिलासपुर न्यूज़ धमाका // खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल के प्रचार करने भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय छुईखदान मंडल में प्रचार के लिए पहुंची । राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने उनके साथ जनसंपर्क कर सभाएं ली।
उन्होंने जनता से भाजपा के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने लोगों को केवल ठगा है। खैरागढ़ को जिला बनाने की उनकी घोषणा हार के डर से किया गया प्रयास मात्र है। पूर्व में बनाए गए चार जिले आज़ तक अस्तित्व में नहीं आए हैं । उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल से कांग्रेस सरकार ने इस क्षेत्र को पूरी तरह उपेक्षित रखा था, आज मुख्यमंत्री कहते हैं कि अगर जीते तो जिला बना देंगे। मुख्यमंत्रीजी आप झूठ पर झूठ बोल रहे है। पहले बताए कि क्या हुआ मोहला मानपुर को जिला बनाने का उनका वादा। जो आज नौ माह में भी पूरा नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री एक सौदागर की तरह व्यवहार कर रहे पर जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं,वो भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को वोट देकर भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जंघेल के साथ गोपालपुर में प्रचार शुरू की। इसके बाद उन्होंने कोड़का , शीलपट्टी, पद्मावतीपुर, आमघटकादा, उदयपुर, खपरी, दरबार, बोरई कुतेलीकला, सालहेकला, कोटरा,सीतादबरी ,बिरोडी एवं खैरी में जनसंपर्क कर सभाएं ली। उनके साथ जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि घासी साहू,बीआर महोबिया, जिनेंद्र जंघेल ,जनपद सदस्य रीना जंघेल,तखतपुर से निरिता कौशिक, निखिल श्रीवास, लक्ष्मी साहू, मालती यादव,भुनेश्वरी महोबिया, प्रतिभा देवांगन,पुष्पा,माधुरी साहू, लता कश्यप भी शामिल रही।
बिलासपुर के महापौर को यादव रत्न से किया गया सम्मानित
यादव समाज मुंगेली एवं अखिल भारतीय यादव महासभा मुंगेली के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डा. सोमनाथ यादव, नीरज यादव को यादव रत्न सम्मान से सम्मानित किया। उन्होंने कहा समाज के लोगों को उनके सम्मान किए जाने से प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर मंचस्थ अतिथि में नपा अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी कांग्रेस नेता राकेश पात्रे, सोनू चंद्राकर , जिपं उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी , कौशल सिंह क्षत्रिय एल्डरमैन नगर पालिका परिषद मुंगेली का भी सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम पुरान की जल्ला यादव की फाग मंडली द्वारा ब्रज फाग ने लोगों का मन मोह लिया। इसके पूर्व नवागढ़ राज देशहा यादव समाज द्वारा मंदिर परिसर में कुंड़ा पूजा तथा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें हरि गुड्डू यादव अध्यक्ष पद पर पुन: चुने गए। कार्यक्रम में नवागढ़ राज के अध्यक्ष हरि गुड्डू यादव एवं मंचासीन यादव समाज के गौटिया गुल्लू यादव, शत्रुघन यादव, अंतराम यादव, कुंजऊ यादव, रामेश्वर यादव तथा देवान हंसराम यादव, बड़कू यादव, रामधार यादव पंच खसरा यादव, प्रीत यादव इत्यादि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

