विदेश न्यूज़ धमाका // चीन में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। पिछले 24 घंटे में यहां 13 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। चीन में 2 साल बाद कोरोना के इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि पॉजटिव केस में 11,691 मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। देश में कोरोना के नए केस तेजी से बढ़ने की वजह नया वैरिएंट माना जा रहा है।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक शंघाई से 70 किलोमीटर दूर वायरस का नया वेरिएंट मिला है। यह वेरिएंट ओमिक्रॉन के BA.1.1 वैरिएंट से विकसित हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नया वैरिएंट चीन में फैले कोरोनो वायरस से मेल नहीं खाता। चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोरोना के 8,000 मिले हैं। लॉकडाउन से ट्रकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है, जिससे शहर में जरूरी चीजों की आपूर्ति बाधित हो रही है।