खेल

इंग्लैंड को 71 रन से हराया,ऑस्ट्रेिलया ने आईसीसी महिला बनी वर्ल्ड कप चैंपियन

खेल,न्यूज़ धमाका :-ऑस्ट्रेिलया ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 71 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम कभी मैच में नजर नहीं आई और 43.4 ओवर में 285 पर ऑलआउट हो गई।ऑस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने ऐतिहासिक पारी खेली।

उन्होंने 138 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौकों की मदद से 170 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन शुरू से कंगारू टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी का सामने यह फैसला गलत साबित होता दिख रहा है।

न्यूजीलैंड के क्राइटचर्च में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया में सलामी बल्लेबाजी एलिसा हीली ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। इंग्लैंड की टीम को पहली सफलता उस समय मिली जब ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए 29.1 ओवर में 160 रन जोड़ चुकी थी। तब राचेल हेन्स 68 रन बनाकर आउट हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!