बिलासपुरछत्तीसगढ

किसानों से 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

बिलासपुर न्यूज़ सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है  किसानों से धोखाधड़ी करने वाले दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है उसने किसानों से 50 लाख रुपए की ठगी की थी इससे पहले सरकंडा पुलिस ने किसानों से धोखाधड़ी करने वाले एक्सिस बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर को ओडिशा से गिरफ्तार किया था जबकि दूसरा आरोपी हीरा लाल साहू फरार चल रहा था. जिसे रविवार को आरोपी हीरा लाल साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है. कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती में किराए के मकान में किसी दूसरे के नाम रह रहा था इन दोनों आऱोपियों ने 6 किसानों से फॉर्म में साइन कराकर कृषि लोन के रूप में कुल 50 लाख रुपए ले लिए. किसानों को जब बैंक से लोन की किस्त पटाने के लिए कहा गया, तब उनको अपने साथ हुए धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिली फिर सरकंडा थाना में आकर रिपोर्ट लिखाई थी. जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!