राजिमछत्तीसगढ

कमार भुंजिया के लिए शासन की योजनाओं के लिए विशेष शिविर का किया गया आयोजन

राजिम,न्यूज़ धमाका :-कमारपारा ग्राम जोगीडीपा, बोड़की में कमार भुंजिया के लिए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम में 27 कमार परिवार निवासरत है जिनके संबंध में सभी विभाग के ब्लाक स्तर अधिकारी, अपने-अपने विभाग की जानकारी सहित उपस्थित थे। ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया व प्रमाण पत्रों का वितरण कराया गया। इस मौके पर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनाए गए।

खाद्य निरीक्षक ने बताया कि सभी परिवारों के राशन कार्ड बने हुए हैं दो माह का राशन एक साथ राशन दुकान में आया है व वितरण किया जा रहा है। सभी पात्रों को पेंशन मिल रहा है। पशुधन विकास विभाग फिंगेश्वर द्वारा हितग्राहियों के मवेशियों का टीकाकरण किया गया है।

मनरेगा शाखा द्वारा बताया गया कि सभी 27 परिवार को जाब कार्ड जारी हुआ है। कुकड़ीमुड़ा तालाब गहरीकरण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुआ है। 6 कमार परिवार को वन अधिकार पत्र व आवास प्रदान किया गया है। कमार परियोजना में जोगीडीपा के 10 कृषकों को 420 किग्रा धान वितरण पूर्व में किया गया है। शिविर में 10 कृषकों को मक्का बीज 50 किग्रा वितरण किया गया। मौके पर 9 बच्चों का आधारकार्ड बनाया गया व 14 बच्चों का आय/जाति/निवास मौके पर लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आनलाइन किया गया।

शिविर में ग्राम के 18 आवेदन भी प्राप्त किए गए जिनके समय सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। शिविर में सरपंच रामजी साहू, उपसरपंच नेतराम सिन्हा, मैयतुराम कमार प्रतिनिधि कमार समाज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अविनाश भोई नायब तहसीलदार जयंत पटले ब्लाक शिक्षा अधिकारी वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी व अन्य ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी ग्रामीण उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!